Ticker

6/recent/ticker-posts

दिनांक 22-06-2026 को सेक्टर-डी, अलीगंज, इन्दिरानगर, लखनऊ के एक कोचिंग/व्यावसायिक भवन में घटित भयावह अग्निकाण्ड की घटना में कई छात्रों की हुई दुर्भाग्यपूर्ण जनहानि जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उ०प्र० सरकार महोदय द्वारा प्रदत्त दिशा-

 अग्निशमन तथा आपात सेवा, लखनऊ

दिनांक 22-06-2026 को सेक्टर-डी, अलीगंज, इन्दिरानगर, लखनऊ के एक कोचिंग/व्यावसायिक भवन में घटित भयावह अग्निकाण्ड की घटना में कई छात्रों की हुई दुर्भाग्यपूर्ण जनहानि जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उ०प्र० सरकार महोदय द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के क्रम में महानिदेशक, उ०प्र० अग्निशमन तथा आपात सेवाएँ, लखनऊ महोदय के आदेशानुसार तथा उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ महोदय द्वारा लखनऊ के समस्त जोन हेतु नामित अधिकारियों के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ महोदय के नेतृत्व में जनपद के समस्त प्रभारी/अग्निशमन अधिकारियों द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों यथा-होटल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, हॉस्पिटल इत्यादि भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिनका विवरण निम्नवत है—

अग्निशमन केन्द्र गोसाईंगंज

उपरोक्त के क्रम में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ महोदय के नेतृत्व में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, गोसाईंगंज द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी के साथ अग्निशमन केन्द्र गोसाईंगंज क्षेत्रान्तर्गत लगभग 07 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों यथा— नमन हेल्थ केयर, अमेठी फिटनेस वर्ल्ड, पैसिफिक पिज्जा, आर.एस. मेडिकल सेंटर, मिश्रा पॉली क्लीनिक, जी.सी. मंगलम हॉस्पिटल, के.एल. मोटर्स का अग्नि सुरक्षा व्यवस्था/जनहित के दृष्टिगत निरीक्षण करते हुए उपस्थित जनसमूह/कर्मचारियों को आग लगने के कारणों, अग्नि से बचाव के तरीकों एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।


अग्निशमन केन्द्र बीकेटी

उपरोक्त के क्रम में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ महोदय के नेतृत्व में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, बीकेटी द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण जोन-5 के जोनल अधिकारी के साथ अग्निशमन केन्द्र बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत लगभग 07 कोचिंग भवनों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों यथा— एस विजन स्टेशनरी गोदाम, ए.पी. इंटर प्राइजेज प्रिंटिंग प्रेस, सन टेस्टिंग सेंटर ऑनलाइन एग्जाम सेंटर, रक्षा होटल, फ्लिकिट ई-कॉमर्स, श्रीपति होटल एंड बैंक्वेट, होटल स्काई इन का अग्नि सुरक्षा व्यवस्था/जनहित के दृष्टिगत निरीक्षण करते हुए उपस्थित जनसमूह/कर्मचारियों को आग लगने के कारणों, अग्नि से बचाव के तरीकों एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।


• अग्निशमन केन्द्र गोमतीनगर

उपरोक्त के क्रम में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ महोदय के नेतृत्व में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, गोमतीनगर/पीजीआई द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण जोन-1 के जोनल अधिकारी के साथ अग्निशमन केन्द्र गोमतीनगर क्षेत्रान्तर्गत लगभग 02 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों यथा— डी.एल.एफ. माई पैड, होटल स्योर स्टे का अग्नि सुरक्षा व्यवस्था/जनहित के दृष्टिगत निरीक्षण करते हुए उपस्थित जनसमूह/कर्मचारियों को आग लगने के कारणों, अग्नि से बचाव के तरीकों एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।


• अग्निशमन केन्द्र इन्दिरानगर


उपरोक्त के क्रम में आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ महोदय के नेतृत्व में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, इन्दिरानगर द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी के साथ अग्निशमन केन्द्र इन्दिरानगर क्षेत्रान्तर्गत लगभग 08 कोचिंग भवनों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों यथा— कामा पैथ लैब, अनुदीप इंस्टीट्यूट, पूर्वांचल भवन बुकशॉप, होटल कपूर इन, श्याम स्वाद रेस्टोरेंट, इम्पीरिया न्यूरो साइंसेज एंड मल्टी स्पेशियलिटी, होटल वैष्णवी इन, होटल वेव का अग्नि सुरक्षा व्यवस्था/जनहित के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया, जिनमें से 01 प्रतिष्ठान को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु नोटिस निर्गत किया गया।


आज के अभियान के दौरान लगभग 24 कोचिंग भवनों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा/जनहित के दृष्टिगत निरीक्षण करते हुए 01 व्यावसायिक प्रतिष्ठान को नोटिस निर्गत किया गया तथा शेष भवनों/प्रतिष्ठानों को अग्निशमन व्यवस्थाएँ पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।


उक्त के अतिरिक्त अभियान के दौरान जनपद के समस्त प्रभारी/अग्निशमन अधिकारियों द्वारा लखनऊ के विभिन्न कोचिंग भवनों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारणों, अग्नि से बचाव के तरीकों एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। उक्त के अतिरिक्त इस बात पर जोर दिया गया कि प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा केवल उपकरणों की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि वहाँ कार्यरत स्टाफ एवं उपस्थित लोगों की सतर्कता तथा त्वरित प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। साथ ही उपस्थित व्यक्तियों से "अग्नि सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा है" के मंत्र के साथ जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

0 Comments