भारतीय नौसेना के सब लेफ्टिनेंट विनय कुमार सिंह के स्वागत समारोह में पार्षद गीता देवी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति
आज दिनांक 5/5/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि सब लेफ्टिनेंट विनय कुमार सिंह, पुत्र कैप्टन वीरेंद्र कुमार सिंह, ने भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर देश सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व हेतु स्वयं को समर्पित किया है। उनके गृह आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य स्वागत समारोह एवं प्रतिभोज कार्यक्रम में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने सब लेफ्टिनेंट विनय कुमार सिंह को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विनय कुमार सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सब लेफ्टिनेंट विनय कुमार सिंह का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा उनके इस गौरवपूर्ण योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह अवसर पूरे क्षेत्र के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय रहा।


0 Comments