प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान*
लखनऊ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री आसाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रभारी शिक्षा निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी शिक्षा निदेशक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान तदर्थ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
श्री प्रताप सिंह बघेल ने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालयों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी हितधारकों के सहयोग से विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
भेंटवार्ता के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सौरव मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद अवस्थी, अयोध्या मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रवि सिंह, श्री ऋषिकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद अवस्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन*






0 Comments