रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिवारों से किया मुलाकात
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले हिंद नगर, कानपुर रोड स्थित दिवंगत अशोक मोतियानी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कृष्णा नगर स्थित स्वर्गीय दर्शन लाल के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।
कैंट क्षेत्र की बड़ी लाल कुर्ती में मंडल अध्यक्ष रूपा देवी के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पति को श्रद्धांजलि अर्पित की ।।
इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचकर उनके पति स्वर्गीय प्रतीक यादव के गत माह हुए निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




0 Comments