Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति रहें ।

 *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं, पूर्व राज्यमंत्री सुजय त्रिपाठी से की भेंट

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति रहें ।

उन्होंने वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

इसके उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय भगवती शुक्ला जी की धर्मपत्नी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पूर्व राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पहुंचकर उनसे स्नेहिल एवं शिष्टाचार भेंट भी की तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

अनुराग साहू

मीडिया प्रभारी 

9911994515

Post a Comment

0 Comments