दिव्य श्रीराम कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति, संतों का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कथा स्थल पहुंचकर पूज्य गुरुदेव का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं का सम्मान करते हुए भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के संरक्षण में संत समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित अनेक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी ग्रंथों को उनके उत्तराधिकारी पूज्य श्री आचार्य रामचंद्रदास जी ने मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इन ग्रंथों को श्रद्धापूर्वक स्वीकार करते हुए संत परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति ने कथा के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक दिव्यता एवं ऊर्जा प्रदान की। कथा स्थल पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण एवं अविस्मरणीय बताया। मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई तथा संपूर्ण वातावरण प्रभु श्रीराम के जयघोषों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रभु श्रीराम एवं पूज्य गुरुदेव की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की गई। श्रद्धालुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीराम कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश निरंतर प्रसारित होता रहेगा।





0 Comments