प्रकाश नॉर्थ सेवा में संपादक जी जय महेश' के जयघोष से गूंजा विश्वेश्वरैया सभागार, माहेश्वरी समाज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्नता
लखनऊ। माहेश्वरी समाज लखनऊ का वार्षिकोत्सव गुरुवार को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार (पीडब्ल्यूडी विभाग, राजभवन के सामने) में भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। "जय महेश" के जयघोष और महेश वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में देशभर से आए समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों और समाजजनों ने भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय सभापति संदीप काबरा (जोधपुर) तथा राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा (भदोही) रहे। समाज के अध्यक्ष गोविंद भुराड़िया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष निखिल बल्दुआ ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन समाज के मंत्री विनम्र माहेश्वरी ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब समाज के उन वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 75 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मानित होने वालों में मधु महेश्वरी, माया महेश्वरी, कांता देवी बल्दुआ, रेनू सोमानी, राजमती दरगड़, अंजनी गट्टानी, जितेंद्र बल्दुआ, महेश प्रसाद चांडक तथा एम.पी. सोमानी शामिल रहे। सभी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांशु माहेश्वरी, देवांश महेश्वरी, गिनिशा जाजू, अदिति माहेश्वरी, राघव जाजू और देवयानी माहेश्वरी को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई।
इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावानों को भी विशेष सम्मान दिया गया। डॉ. राजीव महेश्वरी को सीनियर प्रोफेसर बनने, नित्य महेश्वरी को सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने, आईएएस अधिकारी राकेश मालपानी को विशेष सचिव (गृह) पद पर उल्लेखनीय कार्य, अंकित सोमानी को रेल मंत्रालय में योगदान तथा डॉ. तनु महेश्वरी को मेडिकल क्षेत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रश्न मंच, लकी ड्रा और मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि संदीप काबरा का स्वागत मनीष बल्दुआ तथा राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा का स्वागत विनोद माहेश्वरी ने किया।
राधे श्याम जाजू शरद लौहटी विनोद प्रकाश ऑल इंडिया कार्यकारी सदस्य भी शामिल हुए समारोह में लखीमपुर-खीरी, गोला, गोंडा, प्रयागराज, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच और अन्य जिलों से आए समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बाहर से आए प्रमुख अतिथियों में नवल माहेश्वरी विजय माहेश्वरी, श्रवण माहेश्वरी, डॉ. मालपानी, रमेश्वर तापड़िया, ललित सोमानी, विक्रम सोमानी, संजय बजाज, नवल माहेश्वरी, डॉ. मुदित माहेश्वरी, डॉ. समृद्धि माहेश्वरी, दीपक दुजारी, नंदकिशोर झंवर, गोविंद बजाज, राजेश बाहेती, लोकेंद्र कर्वा, विजय राठी, राजेंद्र काबरा एवं कृष्णदेव चांडक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में किरण कालंत्री, नविता, संस्कार बल्दुआ, राजीव बंक, नितिन, प्रवीण, आशीष, गौरव, शताक्षी, निर्भय, विजय, गौरीशा, हर्षिता और आंचल चांडक सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। विनोद महेश्वरी। संयोजक एवं मीडिया प्रभारी माहेश्वरी समाज लखनऊ 9415008374




0 Comments