Ticker

6/recent/ticker-posts

अयोध्या, 12 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित साधारण सभा एवं एक दिवसीय शिक्षक सम्मेलन आज भवदीय पब्लिक स्कूल, अयोध्या में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

अयोध्या में तदर्थ शिक्षकों के संगठन  कि आम सभा की बैठक एवं एकदिवसीय शिक्षक सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित -

अयोध्या, 12 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित साधारण सभा एवं एक दिवसीय शिक्षक सम्मेलन आज भवदीय पब्लिक स्कूल, अयोध्या में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के लगभग 20 जनपदों से आए संगठन के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में तदर्थ शिक्षकों ने सहभागिता कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

सम्मेलन में तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान, सेवा सुरक्षा, अधियाचन की समस्या तथा भविष्य की संगठनात्मक एवं विधिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले तदर्थ शिक्षकों के साथ न्याय होना समय की आवश्यकता है।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि माननीय देवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद (गोरखपुर–अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) ने तदर्थ शिक्षकों की मांगों को पूर्णतः न्यायोचित बताते हुए कहा कि वे इस विषय को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे तथा समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदन से लेकर शासन स्तर तक निरंतर संघर्ष करेंगे।

विशिष्ट अतिथि महापौर अयोध्या महंत श्री गिरीश पति त्रिपाठी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राधेश्याम त्यागी ने भी तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु अपना समर्थन एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर डॉ. कौस्तुभ सिंह, अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक), अयोध्या मंडल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, अंबेडकर नगर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन सदैव संवेदनशील एवं सकारात्मक रहेगा।


सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशाराम वर्मा ने की तथा संचालन एवं संयोजन श्री रवीन्द्र सिंह द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री  इंद्रनील सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सौरभ कुमार मिश्र, प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुशील कुमार शुक्ला, प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक श्री विनोद कुमार पांडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अरविन्द कुमार अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मृत्युंजय तिवारी, प्रदेश संयुक्त मंत्री श्री शरद सिंह सहित प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सम्मेलन के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान, सेवा सुरक्षा एवं सम्मानजनक भविष्य के लिए संघर्ष को और अधिक संगठित, व्यापक एवं प्रभावी बनाया 


जारीकर्ता :

अरविन्द कुमार अवस्थी

प्रदेश मीडिया प्रभारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन

Post a Comment

0 Comments