Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह आज सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा आयोजित ‘स्वास्थ्य महोत्सव–2026’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल द्वारा समाज

 प्रेस विज्ञप्ति: 12 जुलाई 2026 (दिन- रविवार)स्थान: लखनऊ

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की 25 वर्षों की जनसेवा को बताया प्रेरणादायी

डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘स्वास्थ्य महोत्सव–2026’ का उद्घाटन कर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

डॉ. राजेश्वर सिंह बोले— स्वा


स्थ्य सेवा केवल पेशा नहीं, मानवता की सबसे बड़ी सेवा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की 25 वर्षों की जनसेवा को बताया प्रेरणादायी

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा— गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना समय की आवश्यकता

डॉ. राजेश्वर सिंह बोले— स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति


लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह आज सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा आयोजित ‘स्वास्थ्य महोत्सव–2026’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग तक निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। 

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनके पारिवारिक मित्र एवं सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. राजेश मेहता तथा उनका पूरा परिवार पिछले लगभग 25 वर्षों से चिकित्सा को मानव सेवा का माध्यम मानते हुए निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में समर्पित है। उनकी संवेदनशीलता, सेवा-भाव और उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था ने सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर को लखनऊ के सबसे विश्वसनीय एवं अग्रणी अस्पतालों में विशिष्ट पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि डॉ. राजेश मेहता, डॉ. ज्योत्सना मेहता, डॉ. रोहित मेहता एवं डॉ. भाविक मेहता सहित पूरा चिकित्सक परिवार अपने ज्ञान, अनुभव और मानवीय दृष्टिकोण से हजारों परिवारों के जीवन में स्वास्थ्य, विश्वास और नई आशा का संचार कर रहा है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा रोगी-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से यह संस्थान जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

आलमबाग बस स्टैंड के निकट कानपुर रोड स्थित सीएचटीसी (CHTC) बिल्डिंग, C-1 एवं C-2, सीडर डम्प कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य महोत्सव के अंतर्गत अस्थि रोग, सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, तंत्रिका रोग तथा फिजियोथेरेपी सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की यह पहल अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने डॉ. के. बी. गुप्ता, डॉ. विष्णु लाल, डॉ. श्याम मिश्रा, डॉ. यशपाल सिंह तथा सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी टीम को इस अनुकरणीय जनसेवा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा-यज्ञ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और असंख्य लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, विश्वास एवं नई मुस्कान लेकर आएगा।

अपने संबोधन के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, "स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि एक समृद्ध, सक्षम और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। जब चिकित्सा सेवा संवेदनशीलता और समर्पण से जुड़ती है, तब समाज अधिक सशक्त, सुरक्षित और मानवीय बनता है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।"

Post a Comment

0 Comments