Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। आज दिनांक 26/7/26 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल के अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों

 *कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में हुआ 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण


लखनऊ। आज दिनांक 26/7/26 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल के अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

अपने उद्बोधन में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि कारगिल के वीर शहीदों का अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शहीद परिवार, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments