इंडियन वेटरेनस आर्गेनाइजेशन टीम लखनऊ
जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सेना के कर्नल, मेजर, और 40 जवानों पर FIR, पुलिस व्यवहार के विरोध में "IVO" ने जिलाधिकारी लखनऊ को सौंपा ज्ञापन
आज दिनांक 3 जुलाई को "*इंडियन वेटरन्स आर्गेनाइजेशन* टीम- लखनऊ के जिला अध्यक्ष -- एम पी मिश्रा के नेतृत्व में, गत दिनों जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में "अथोली" थाने की पुलिस द्वारा कथित रूप से भारतीय सेना के विशेष अभियान में प्रयुक्त वाहन को पकड़े जाने, 17 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग
ऑफिसर कर्नल, एन. अरुण गांधी, मेजर विकास शर्मा एवं 40 जवानों पर FIR के विषय में ए ड़ी एम (LA2) माननीया - नम्रता जी को भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी के लिए नामित ज्ञापन पत्र सौंपा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार अवस्थी
ने बताया की ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि भारतीय सशस्त्र बल दुर्गम परिस्थितियों में देश की अखंडता, संप्रभुता, स्वतंत्रता, और संविधान की रक्षा करते हैं, और उक्त प्रकरण से सैनिक और भारत के पूर्व सैनिकों एवं भारतीय नागरिकों के आत्मा को ठेस पहुँचा है पूरे भारत के पूर्व सैनिक आक्रोश में हैं क्योंकि सेना के सम्मान की बात है पूर्व सैनिकों को ही नहीं बल्कि 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की भावनाओं की आत्मा को ठेस पहुंची है उपरोक्त प्रकरण का मामला सुरक्षा बलों के आपसी समन्वय और सशस्त्र बलों के मनोबल और कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है इसलिए विषय को अत्यंत गंभीरता से लेकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध उचित जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ त्वरित रूप से जांच करवाकर सशक्त तौर पर कानूनी कार्रवाई की जाए इस अवसर पर *इंडियन वेटरन्स आर्गेनाइजेशन* टीम- लखनऊ ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा "IVO"टीम लखनऊ के निम्न सदस्यों ने हिस्सा लिया जिनके नाम निम्न प्रकार है l
1- जिला अध्यक्ष - एमपी मिश्रा,
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर- दिनेश कुमार अवस्थी ,
तहसील अध्यक्ष- जयशंकर पांडे ,
पीआरओ 1(मनोनीत ) गोपाल दुबे ,
पीआरओ 2 (मनोनीत) अशोक कुमार मिश्रा,
अशर्फी लाल यादव, अजय कुमार, श्याम बिहारी‚ और भारतीय गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष आर बी गुरुंग‚ एस बी राणा, सी बी गुरुंग, और ड़ी बी गुरुंग की टीम ने पूरा सहयोग के साथ इंडियन वेटरन्स आर्गेनाइजेशन टीम लखनऊ के 15 वीर योद्धाओं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, ए.डी. एम, महोदया ने पूरा विश्वास एवं भरोसा दिया कि इस पर इस लिखित पत्र के आधार पर प्रॉपर पत्र को शिफारिस की जाएगी। 🇮🇳जय हिंद - जय भारत - जय आई वी ओ 🇮🇳




0 Comments