सरोजिनी नगर प्रथम में 1करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले का हुआ उद्घाटन
लखनऊ, 22 जुलाई 2026।
सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में आज प्रातः 9:30 बजे अमौसी रेलवे क्रॉसिंग से मुख्य मार्ग तक बनने वाले लगभग 1000 मीटर लंबे नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, माननीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह, माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर, युवा नेता श्री नीरज सिंह एवं माननीय नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र मंत्री श्री संजय गुप्ता ने कहा कि यह नाला निर्माण कार्य क्षेत्र की वर्षों पुरानी जलनिकासी समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को जलभराव से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में श्री अशोक कुमार मिश्रा, श्री आयुष्मान श्रीवास्तव, श्री विकास, श्री सुशील मिश्रा, श्री मनोहर लाल मिश्रा, श्री राजेंद्र सिंह, श्री आयुष, श्री कैलाश शर्मा, श्री विपिन कुमार, श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, श्री राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्र के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "हमारे वार्ड के यशस्वी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सतत प्रयासों, दूरदर्शी सोच एवं जनहित के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। यह नाला निर्माण भी उसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए मैं विधायक जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूँ।"


0 Comments