Ticker

6/recent/ticker-posts

कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा लखनऊ कैंट स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत माता के मानचित्र के समक्ष 527 दीप प्रज्वलित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 कारगिल विजय दिवस पर 527 दीप प्रज्वलित कर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा लखनऊ कैंट स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत माता के मानचित्र के समक्ष 527 दीप प्रज्वलित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल तथा उपस्थित विधायक डॉ नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी पवन सिंह चौहान, रामचंद्र प्रधान के साथ दीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध एवं भारतीय सेना के वीर सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के परिवार तथा शहीद सुनील जंग के परिजनों का भी मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि "जब भी हम भारतीय सेना के वीर जवानों को याद करते हैं, तो उन अमर बलिदानियों का स्मरण होता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमारी सीमाओं की रक्षा की। आज वे हमारे बीच भले ही नहीं हैं, लेकिन 527 शहीदों को दीपों के माध्यम से हम अपने हृदय की गहराइयों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक हेमंत दीक्षित और सेंचुरियन डिफेंस अकैडमी के   छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे परिसर में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "अमर शहीद अमर रहें" के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।










कार्यक्रम में सेना के जवान उनके परिवारजन,भाजपा पदाधिकारी विवेक सिंह तोमर, सुशील तिवारी पम्मी, प्रवीण गर्ग, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित


रहे। सभी ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।












Post a Comment

0 Comments