225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते, क्योंकि उन्हें जनता के विश्वास पर पूरा भरोसा है : डॉ. राजेश्वर सिंह
यदि सपा में आत्मविश्वास है तो उसका शीर्ष नेतृत्व राजधानी लखनऊ की प्रतिष्ठित विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े, जनता फैसला कर देगी : डॉ. राजेश्वर सिंह”
सपा पहले अपना जनाधार बचाए, भाजपा फिर रचेगी नया चुनावी इतिहास : डॉ. राजेश्वर सिंह”
लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं उसके नेताओं द्वारा भाजपा को दी जा रही चुनावी “चुनौती” को उनकी राजनीतिक हताशा का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में सपा का “चैलेंज” यह दर्शाता है कि वे भाजपा की संगठनात्मक ताकत और जनता के विश्वास को समझ नहीं पा रहे हैं। 225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते, क्योंकि प्रत्येक विधायक अपने विकास कार्यों, मजबूत संगठन और जनता के समर्थन के दम पर अपनी विधानसभा में पूरी मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी में वास्तव में आत्मविश्वास है तो अपने शीर्ष नेतृत्व से कहें कि वे राजधानी लखनऊ की प्रतिष्ठित विधानसभा सीटों से चुनाव लड़कर जनता के बीच अपना जनाधार साबित करें। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने पिछले सभी चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करेगी, क्योंकि हमारे पास केवल नारे नहीं, बल्कि विकास का सिद्ध रिकॉर्ड, सशक्त संगठन और जनता का अटूट आशीर्वाद है। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है, मीडिया में बयान देने वाले नेता नहीं।




0 Comments