राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लखनऊ के कलाकारों, साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों से की भेंट
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लखनऊ प्रवास के दौरान पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह जी के आवास पर शहर के कलाकारों, साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों से आत्मीय भेंट की। साथ में राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर देश की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, कला और समाज के विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में जनकल्याण, विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
संवाद के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए तथा समाज और संस्कृति के क्षेत्र में सकारात्मक सहभागिता को लेकर सुझाव दिए।
भेंट में प्रमुख रूप से विजय कुमार, डॉ. ए.एन. सिंह, आत्म प्रकाश सिंह, मालिनी अवस्थी, डॉ. सूर्यकांत, विजय कुमार, माड़वी सिंह, पूर्णिमा पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 Comments