वर्षों पुरानी खराब सड़क की समस्या का हुआ समाधान, हनुमान पुरी गली नंबर 6 में नई सड़क का उद्घाटन
सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के हनुमान पुरी गली नंबर 6 में वर्षों से खराब पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का आज माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा उद्घाटन किया गया। लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद जी ने सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया।
इस अवसर पर क्षेत्र मंत्री श्री संजय गुप्ता जी भी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश एवं अन्य विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
वहीं माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने के लिए सड़क निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में अशोक कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, नंदलाल, गंगासागर, रेखा, नैना, सुशीला, त्रिभुवन यादव, आदित्य, आशा देवी, रेखा, रामदुलारी, पिंकी देवी, सरोजिनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए माननीय पार्षद जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान से लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।



0 Comments