कोऑपरेटिव बैंक में किया गया शिक्षकों का सम्मान
लखनऊ। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक के निर्देश पर प्रदेश प्रमुख महासचिव राजीव यादव के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कोऑपरेटिव बैंक बरेली में आयोजित किया गया।
जिसमें भिन्न-भिन्न जनपदों से आए विद्यालय प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापकों को समिति की शील्ड पटका के साथ फूल मलाऐ पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं शुभारंभ कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बरेली श्रुति गंगवार ने किया जिसके मुख्य अतिथि मनोज कुमार वर्मा (P.E.S( सहायक निदेशक समग्र माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ विशिष्ट स्थिति डॉक्टर अवनीश यादव जी( P.E.S) प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बरेली की गरिमामई उपस्थिति रही।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाले दीन पाल प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद फराज प्रदेश महासचिव गिरीश पटेल प्रदेश महासचिव संजय पॉल वरिष्ठ प्रवक्ता हिरदेश सिंह प्रदेश सचिव अनुज शर्मा केoके शर्मा बेसिक शिक्षा कल्याण समिति जिला अध्यक्ष मदनलाल शर्मा जिला महासचिव संतोष यादव जिला प्रवक्ता विवेक शाक्य उपस्थित रहे।
लखनऊ से चलकर के आए मनोज वर्मा के द्वारा सभी कोऑपरेटिव बैंक में पधारे शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि शिक्षक एक राष्ट्र निर्माता है जो शिक्षार्थियों की दिशा और दशा दोनों तय करने का कार्य करता है मैं बरेली के शिक्षकों स्वस्थ करता हूं कभी मेरी आवश्यकता पड़ेगी सेवा करने का कार्य करूंगा।
इसी क्रम में विशेष स्थिति डॉक्टर अवनीश यादव जी ने गुरुर ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा के साथ संबोधन करते हुए शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने कवि के अंदाज में कहा की आइना टूट जाए इसका हमको कोई गम नहीं/ अगर कोई बच्चा शिक्षा से वंचित रह जाए यह सब हमें कभी पचता नहीं शिक्षक सम्मान समारोह में लगभग 70 शिक्षिकों को सम्मानित किया गया।

0 Comments