*वन महोत्सव के तहत महमूदनगर खेल मैदान में पौधारोपण ।
मलिहाबाद, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ बुधवार को एक पेड़ मां के नाम के तहत महमूदनगर खेल मैदान में क्षेत्रीय विधायिका जय देवी कौशल ने ब्लॉक प्रमुख प्र.मीनू वर्मा व ग्राम प्रधान सर्वेश रावत के साथ वृक्षारोपण किया।
आपको बता दें कि विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत महमूदनगर के खेल मैदान में मलिहाबाद विधायिका जय देवी कौशल ने वृक्षारोपण कर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सरकार पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है।योगी सरकार ने वन महोत्सव के तहत जुलाई में 35 करोड़ पौधे लगाने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण महाभियान- 2025 का लोगो जारी करते हुए कहा था कि इस बार हम एक दिन में प्रदेश की कुल जनसंख्या से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
‘एक पेड़ मां के नाम’ की थीम पर आधारित इस महाअभियान में हमारा सामूहिक प्रयास, प्रदेश को हीटवेव से ग्रीनवेव की ओर ले जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अभियान को प्रदेशव्यापी जनांदोलन बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सर्जना शुक्ल,प्रमोद पाठक सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहें।

0 Comments