Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

दिनांक 25/11/25 प्रथम वर्षगाँठ समारोह की तैयारी को लेकर आज सौभाग्य मैरिज हॉल पंडित खेड़ा में व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें राष्ट्रीय संस्थापक संजय गुप्ता अध्यक्ष महिपाल यादव महामंत्री आनंद सेन व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप यादव कोष अध्यक्ष ज्ञान सिंह मंत्री सोनू विश्वकर्मा कानूनी सलाहकार विपिन यादव संगठन मंत्री कुलबीर यादव सहितबैठक में मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया।

प्रथम वर्षगांठ समारोह की तैयारी हेतु व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

दिनांक 25/11/25 प्रथम वर्षगाँठ समारोह की तैयारी को लेकर आज सौभाग्य मैरिज हॉल पंडित खेड़ा में व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें राष्ट्रीय संस्थापक संजय गुप्ता अध्यक्ष महिपाल यादव  महामंत्री आनंद सेन  व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप यादव  कोष अध्यक्ष ज्ञान सिंह  मंत्री सोनू विश्वकर्मा कानूनी सलाहकार विपिन यादव  संगठन मंत्री कुलबीर यादव  सहितबैठक में मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल, व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, स्वागत-सत्कार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखते हुए तैयारियों को बेहतर और सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

व्यापार मंडल ने कहा कि प्रथम वर्षगाँठ का यह आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, इसलिए इसे भव्य और सफल बनाने में सभी व्यापारी एकजुट होकर सहयोग करेंगे।

अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि एकजुटता और सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम अवश्य ही यादगार बनेगा।

Post a Comment

0 Comments