Ticker

6/recent/ticker-posts

ओरछा। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के नेतृत्व में पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी सहित सभी सम्मानित पार्षदगणों का ओरछा एवं दतिया प्रवास के क्रम में आज पावन नगरी ओरछा धाम पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सभी ने

पावन नगरी ओरछा में श्री राम राजा सरकार के दर्शन कर आरती में सम्मिलित हुईं माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी एवं पार्षदगण

ओरछा। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के नेतृत्व में पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी सहित सभी सम्मानित पार्षदगणों का ओरछा एवं दतिया प्रवास के क्रम में आज पावन नगरी ओरछा धाम पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सभी ने प्रसिद्ध श्री राम राजा सरकार मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर भगवान श्री राम राजा सरकार की भव्य आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

भगवान श्री राम राजा सरकार के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं के मन में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने भी श्री राम राजा सरकार के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

ओरछा की पावन एवं ऐतिहासिक धरती पर भगवान श्री राम राजा सरकार के दर्शन और आरती में सम्मिलित होने का यह अवसर सभी के लिए अत्यंत भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक रहा। इस दौरान सभी श्रद्धालुजन राममय वातावरण, भक्ति और श्रद्धा में भाव-विभोर नजर आए।


इस पावन अवसर ने सभी के मन में नई सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति का संचार किया। भगवान श्री राम राजा सरकार से प्रार्थना की गई कि उनका आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे तथा समाज और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहे।

Post a Comment

0 Comments