Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

लखनऊ। आज दिनांक 30/12/25 दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत विजय गुप्ता को सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश कार्यालय में भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

 दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में सलाहकार सदस्य बने विजय गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने किया सम्मान

लखनऊ। आज दिनांक 30/12/25 दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत विजय गुप्ता को सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश कार्यालय में भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विजय गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दिलीप साहू (पूर्व नगर महामंत्री ओबीसी मोर्चा, लखनऊ), नीरज कटिहार (पूर्व नगर 


अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), सुरेश यज्ञ सैनी (प्रदेश कार्यकारी सदस्य), विनय राय (सोशल मीडिया सदस्य), श्रीकांत यादव (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), फरीद (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), अनिल कुमार वर्मा (प्रदेश कार्य समिति सदस्य, ओबीसी पिछड़ा मोर्चा, भाजपा) सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि विजय गुप्ता को यह जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय गुप्ता दिव्यांगजनों के अधिकारों, सशक्तिकरण और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments