Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। इसी क्रम में दिनांक 16 जनवरी 2026 को गौरी बिहार में पूजा श्रीवास्तव के मकान से छोटू यादव के मकान तक प्रस्तावित सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। इस विकास कार्य पर लगभग 9 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में जलनिकासी एवं आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा।

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में विकास को मिली नई गति, सड़क व नाला निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। इसी क्रम में दिनांक 16 जनवरी 2026 को गौरी बिहार में पूजा श्रीवास्तव के मकान से छोटू यादव के मकान तक प्रस्तावित सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। इस विकास कार्य पर लगभग 9 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में जलनिकासी एवं आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा।

यह शिलान्यास कार्यक्रम माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, माननीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह, माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर, युवा नेता श्री नीरज सिंह एवं माननीय नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा संपन्न कराया गया

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता के नेतृत्व में सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में क्षेत्र को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसके साथ ही क्षेत्रवासी अशोक जी ने भी अपने उद्बोधन में पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है और वे सदैव क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए पार्षद जी का आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास अवसर पर क्षेत्र के विजय सिंह, अशोक, पूजा निगम, कुमार मुरारी, चंदा देवी, नीरजा, रीता कपूर, सुनील शुक्ला, विशाल, लकी, नीरज सचिन, विनीत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता के नेतृत्व में सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड लगातार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

Post a Comment

0 Comments