Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता में गहरू गांव की नट बस्ती में विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नवजात शिशुओं से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक टीके लगाए गए।

 माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता की अगुवाई में गहरू गांव की नट बस्ती में टीकाकरण अभियान संपन्न

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता में गहरू  गांव की नट बस्ती में विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नवजात शिशुओं से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को आवश्यक टीके लगाए गए।

माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी भ्रम में न आएं और अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं।

पार्षद गीता देवी गुप्ता स्वयं डॉक्टरों की टीम के साथ मौजूद रहीं और घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। उन्होंने माताओं से संवाद कर बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टरों की टीम ने गांव-गांव घूमकर लोगों को टीकाकरण के लाभ समझाए और बच्चों को टीके लगाए। कार्यक्रम में शकुंतला वर्मा (बीएचडब्ल्यू), रीना यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोज कुमारी, मोबिलाइज़र सुनीता उपाध्याय, बीएमसी नीतू रावत, सहायिका सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों को टीका लगवाया। क्षेत्रवासियों ने माननीय पार्षद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की मांग की

Post a Comment

0 Comments