राष्ट्रप्रेरणा का संगम: पार्षद गीता देवी कैंप कार्यालय पर “मन की बात” का भव्य आयोजन
आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को पार्षद गीता देवी कैंप कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक प्रसारण बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवेश कुमार जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में सेक्टर संयोजक प्रदीप, सेक्टर संयोजक रमन श्रीवास्तव, संयोजक ओम नारायण सोनी, बूथ अध्यक्ष पिंकी, गणेश मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता अर्चना सिंह ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, अखिलेश यादव, नारायण बोरा, दिलीप उत्तम, विपिन राजपूत, जलालुद्दीन अली, इरशाद मिश्रा, लाल यादव, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश मौर्य, आनंद मिश्रा, गीता मिश्रा, अमित कश्यप, पूनम, दिनेश निगम, निजी सचिव अरमान, रोहित, रमन जी, ओम नारायण सोनी, आर्यन सिंह चौहान, सचिदानंद, तुषार्थ, साधना सिंह, विजय रहमत-उल-निशा, राजेश कुमार, बुद्धि सिंह परिहार, पूजा निगम, रौनक, अभिमन्यु सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों से प्रेरणा ली। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा, राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा और जनसेवा की भावना से जोड़ने वाला है।



0 Comments