Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित वार्ड राजा बिजली पासी द्वितीय के अंतर्गत पार्षद पिंकी रावत और पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत द्वारा दिन शुक्रवार को सरोजनीनगर हाउसिंग सोसाइटी से बिजनौर मुख्य मार्ग तक लगभग एक किलोमीटर लंबा, पौने दो करोड़ की लागत से सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नारियल तोड़कर और पूजा अर्चना

पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत ने सड़क नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास पौने दो करोड़ की लागत से सड़क नाला निर्माण कार्य शुरू 

सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित वार्ड राजा बिजली पासी द्वितीय के अंतर्गत पार्षद पिंकी रावत और पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत द्वारा दिन शुक्रवार को सरोजनीनगर हाउसिंग सोसाइटी से बिजनौर मुख्य मार्ग तक लगभग एक किलोमीटर लंबा, पौने दो करोड़ की लागत से सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नारियल तोड़कर और पूजा अर्चना करते हुए शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया । इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत ने बताया कि विधायक जी व माननीय महापौर जी और पूर्व सांसद कौशल किशोर जी का हमारे और क्षेत्र की जनता की तरफ बहुत बहुत धन्यवाद व बहुत बहुत आभार प्रकट करता है। यह 15वा वित्त से सड़क नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस खराब सड़क से हजारों लोगों का आना जाना था, जिस वजह से आय दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो जाता है। यहां के लोग कई वर्षों से नाली सड़क खराब होने से बहुत परेशान थे, आयदिन लोगो को आने जाने में परेशानी हो रही थी, और नाली की निकासी न होने जगह जगह गंदा पानी इकट्ठा हो जाता था, जिस वजह से आसपास बदबू फैली रहती थी। अब सीसी सड़क और नाला का निर्माण शुरू हो गया है, सड़क और नाला बन जाने से हजारों लोगों को आने जाने में सरलता होगी। इस मौके पर स्थानीय लोगों में बहुत प्रसन्नता है, और इस कार्य की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत को फूलों की माला पहनाकर कर धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया। इस मौके पर केके श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष भाजपा, मुदित शुक्ला सोशल मीडिया प्रभारी सरोजिनी नगर मंडल, अभिषेक यादव पूर्व क्षेत्र मंत्री भाजपा, संजय पाल , संतोष वर्मा, आनंद तिवारी जी, कपूर चंद्र वर्मा , गणेश मौर्य जी, आशीष चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments