माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड स्थित माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के कैंप कार्यालय पर भारत के प्रखर चिंतक, राष्ट्रवादी नेता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में क्षेत्र मंत्री श्री संजय गुप्ता जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कर्मठ एवं गणमान्य नागरिकों में गोविंद, नितिन पाल, सनी पाल, अरविंद पांडेय, अजय शर्मा, गोपीचंद, फूलमती, शांति, मेहताब, अनूप मिश्रा, मोहम्मद वसीम, खैरात खान, हसीन कुरैशी, हाफिज, रमेश पाल, राशन, रिहान, मोहम्मद सुलेमान, रहमतुल्लाह, गोविंद, भारत सिंह, उमेश सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित कर पंडित जी को नमन किया।
अपने उद्बोधन में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण और अंत्योदय के सिद्धांतों का प्रतीक रहा है। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।



0 Comments