Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

सरोजिनी नगर पंडित खेड़ा क्षेत्र स्थित सौभाग्य मैरिज हॉल में शनिवार, 14 फरवरी 2026 को “आपका विधायक – आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार जनसेवा, संवाद एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संपन्न हुआ

पार्षद गीता देवी की उपस्थिति में “आपका विधायक – आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन

पंडित खेड़ा क्षेत्र स्थित सौभाग्य मैरिज हॉल में शनिवार, 14 फरवरी 2026 को “आपका विधायक – आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार जनसेवा, संवाद एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संपन्न हुआ

कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित बच्चों में सृष्टि बाजपेई, राखी शर्मा, अद्विक श्रीवास्तव और अभिनव झा शामिल रहे।


इस अवसर पर लगभग 50 जरूरतमंद एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क पावर चश्मों की जांच की गई। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए सातवीं कक्षा की बालिकाओं को स्पोर्ट्स किट तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को क्रिकेट एवं फुटबॉल किट प्रदान की गई। “मां तारा शक्ति निःशुल्क रसोई” के माध्यम से सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर लगभग 50 जरूरतमंद एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क पावर चश्मों की जांच की गई। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए सातवीं कक्षा की बालिकाओं को स्पोर्ट्स किट तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को क्रिकेट एवं फुटबॉल किट प्रदान की गई। “मां तारा शक्ति निःशुल्क रसोई” के माध्यम से सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गीता देवी, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही, जिसमें के.एन. सिंह (विधायक  प्रतिनिधि) एवं पार्षद, आनंद जोशी, राणा नीतू जी एवं रजनी श्रीवास्तव शामिल रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल संचालन में इनका विशेष योगदान रहा।

अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम सरोजिनी नगर के माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा जनसेवा का सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान सीधे उनके द्वार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल यादव, ज्ञान सिंह, रेनू विश्वकर्मा, सत्यनारायण प्रजापति सहित मुंशीलाल शुक्ला, राज बंधन, अशोक कुमार, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, राज शिरोमणि त्रिपाठी, सुरेश कुमार शर्मा, कमलकांत त्रिपाठी, विजय शंकर श्रीवास्तव, नारायण बोरा, शांति देवी, संतोष कुमारी, अनुज तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, विनोद कुमार शुक्ला, सुभाष गोस्वामी, अंजू यादव, सुभाष चंद्र द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद, मनोज कुमार, पिंटू यादव, दीपक विश्वकर्मा एवं बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उत्साह और जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने सेवा, संवाद और विकास के संकल्प को और सुदृढ़ किया।

Post a Comment

0 Comments