प्राचीन श्री रेतेश्वर महादेव धाम, सरोजनीनगर (लखनऊ) में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्र
लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बनी गांव में सई नदी के तट पर स्थित प्राचीन श्री रेतेश्वर महादेव धाम में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, भक्ति और धूमधाम से मनाया गया। रविवार, 15 फरवरी 2026 को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया तथा विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण हुआ।
वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी शिवशंकर सिंह शंकर द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में रुद्राभिषेक के साथ-साथ विशाल भंडारे का विशेष आयोजन किया गया। रात्रि में शिव जागरण हुआ, जिसमें मनमोहक झांकियों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की, जिनमें शामिल थे: प्रांत प्रचारक कौशल जी, सांसद मिश्रिख अशोक रावत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री/सांसद कौशल किशोर, पूर्व
विधायक बिल्हौर कमलेश दिवाकर, पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रदीप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा लखनऊ विजय मौर्य, सभापति जिला सहकारी बैंक लखनऊ वीरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष शुक्ला, पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री गंगा राम अंबेडकर, पूर्व पुलिस महानिदेशक सतर्कता बी पी सिंह, चेयरमैन मोहनलाल गंज सत्यम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख सरोजनी नगर सुनील रावत, ब्लॉक प्रमुख बांगरमऊ अर्जुन दिवाकर, पूर्व विधायक राधे लाल रावत, जिला प्रचारक कोमल जी
चेअरमन नगर पंचायत बंथरा रंजीत रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मलिहाबाद अनिल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेवक लाल रावत, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद कमलेश सिंह, पार्षद राम नरेश रावत, पार्षद मनोज रावत, पार्षद गीता देवी, पार्षद संजीव अवस्थी, पार्षद हिमांशु अंबेडकर, पार्षद सुनील रावत, मंडल अध्यक्ष सरोजनी नगर विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष दक्षिण प्रथम के के श्रीवास्तव, विनय दीक्षित, रामशंकर सिंह मतोले,
प्रधान बनी रमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतगुरु शरण रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील गौतम, जिला पंचायत सदस्य तारा चंद्र रावत, पूर्व पार्षद राजेंद्र लोधी, पूर्व प्रधान बनी राकेश सिंह, अंचल गौतम, विकास सिंह, सज्जन पाल, प्रधान कल्ली पूरब राम खेलावन रावत, प्रधान सैदपुर पुरही मुरली दीक्षित, प्रधान ईंटगाव मोले पाल, प्रधान पुरैना पप्पू पाल, प्रधान सकरा दिलीप रावत और क्षेत्र के दो दर्जनों प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य गणमान्यों के साथ हजारों भक्तों ने भगवान श्री रेतेश्वर महादेव के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
यह प्राचीन धाम अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, जहां श्रद्धालु भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने आते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।






0 Comments