Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में 15 फरवरी को ‘रामेश्वरम डोसा’ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। सेक्टर-I स्थित ए/851, बालाजी टेंट हाउस के पास आयोजित इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

आशियाना में ‘रामेश्वरम डोसा’ का भव्य शुभारंभ, दक्षिण भारतीय स्वाद का नया ठिकाना

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में 15 फरवरी को  ‘रामेश्वरम डोसा’ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। सेक्टर-I स्थित ए/851, बालाजी टेंट हाउस के पास आयोजित इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रेस्टोरेंट की ओनर खुशबू चड्ढा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल शुक्ला (बालाजी टेंट हाउस), राधा चड्ढा, रुपाली सेठी, दीपक सेठी, सलीम जावेद, कृषांग चड्ढा एवं वंशराज सेठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन के अवसर पर ओनर खुशबू चड्ढा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य लखनऊवासियों को शुद्धता, स्वाद और स्वच्छता के साथ असली दक्षिण भारतीय व्यंजनों का अनुभव कराना है। यहां पारंपरिक विधि से तैयार डोसा, इडली, वड़ा, सांभर और विभिन्न प्रकार की चटनियां उपलब्ध होंगी। हम गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेंगे और ग्राहकों को परिवार जैसा वातावरण प्रदान करेंगे।”

उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में बैठने की आरामदायक व्यवस्था, साफ-सफाई का विशेष ध्यान और ताजे सामग्री से तैयार व्यंजन ग्राहकों को परोसे जाएंगे। यहां स्पेशल मसाला डोसा, रवा डोसा, प्लेन डोसा के साथ-साथ साउथ इंडियन थाली की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने व्यंजनों का स्वाद चखा और इसकी गुणवत्ता की सराहना की। क्षेत्रवासियों में नए रेस्टोरेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

‘रामेश्वरम डोसा’ के शुभारंभ के साथ ही आशियाना क्षेत्र को दक्षिण भारतीय स्वाद का एक नया और विश्वसनीय ठिकाना मिल गया है।

Post a Comment

0 Comments