Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा अनोरा क्षेत्र में बबलू यादव के मकान से रामखेलावन के मकान तक लगभग 350 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं समग्र विकास को समर्पित है।

पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा अनोरा में 350 मीटर इंटरलॉकिंग रोड का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिली नई गति

आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा अनोरा क्षेत्र में बबलू यादव के मकान से रामखेलावन के मकान तक लगभग 350 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं समग्र विकास को समर्पित है

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

बूथ अध्यक्ष श्री अनिल कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि पार्षद जी के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार नई-नई सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।

इस अवसर पर राजेश कुमार, राजवीर, आकाशवीर यादव, अनिकेत यादव, सानू यादव, अभिषेक यादव, रामनिवास, राम अचल यादव, मुन्ना धवन, कुंता देवी, सोनू यादव, सीताराम, सावित्री सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने पार्षद जी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे और अनोरा क्षेत्र प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।

Post a Comment

0 Comments