जनसेवा में समर्पित पार्षद गीता देवी गुप्ता ने दूर की क्षेत्र की समस्याएं
आज दिनांक 27/2/26 माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता सरोजिनी नगर प्रथम ने अमौसी गहरू पंडित खेड़ा क्षेत्र का भ्रमण किया जहां उन्होंने लोगों के बीच में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना ।। क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी पानी की टंकी और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें ठीक करवाया। पानी की टंकी खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन जल संकट का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से अंधेरा छाया रहता था, जिससे आवागमन में असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बनी हुई थीं।
पार्षद जी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए कार्य शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। उनके सतत प्रयासों और सक्रिय निगरानी के परिणामस्वरूप पानी की आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी गई तथा बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बहाल की गई।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पार्षद जी निरंतर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनती हैं और समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। उनका कहना है कि गीता देवी गुप्ता जी 24 घंटे जनता की सेवा में समर्पित रहती हैं और हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास करती हैं।
पार्षद जी की इस सक्रिय कार्यशैली से क्षेत्र में संतोष और खुशी का माहौल है। लोगों ने उनके जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही क्षेत्र के वास्तविक विकास की आधारशिला होते हैं।

0 Comments