पार्षद गीता देवी गुप्ता जी द्वारा हनुमानपुरी गली नंबर 4 क्षेत्र में पार्क का लोकार्पण, विकास की ओर एक और मजबूत कदम*
आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के अमौसी हनुमानपुरी गली नंबर 4 क्षेत्र स्थित न्यू पब्लिक स्कूल के पीछे नव-निर्मित एवं सौंदर्यीकृत पार्क का भव्य उद्घाटन माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस पार्क के विकसित होने से बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान, बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने के लिए स्वच्छ वातावरण तथा महिलाओं को बैठने के लिए सुंदर और सुव्यवस्थित परिसर मिलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में पंकज जी, जमुना देवी जी, सुषमा जी, तरु शर्मा जी, विशाल जी, विजय दीक्षित जी, श्वेता भट्ट जी सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्र की जनता ने इस सराहनीय कार्य के लिए पार्षद जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्यों से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ रहा




0 Comments