Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में दरोगा खेड़ा स्थित चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी में सत्यम शिवम सुंदरम महादेव मंदिर का बीते दिन शुक्रवार को स्थापना दिवस पर बड़े धूमधाम से पूजा अर्चना की गई और भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन 

चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी में 45 वर्ष पुराना है यह सत्यम शिवम सुंदरम महादेव मंदिर प्रत्येक वर्ष के 27 फरवरी को मनाया जाता है स्थापना दिवस 

शिव मंदिर में सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को किया गया है स्थापित 

सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में दरोगा खेड़ा स्थित चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी में सत्यम शिवम सुंदरम महादेव मंदिर का बीते दिन शुक्रवार को स्थापना दिवस पर बड़े धूमधाम से पूजा अर्चना की गई और भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ पूजा अर्चना में शामिल हुए और भंडारे में प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में प्रसाद के रूप में पुड़ी सब्जी बूंदी और फलों को वितरित किया गया। इस मौके पर स्थानीय वरिष्ठ बुजुर्ग भक्तगणों ने बताया कि यह बहुत प्राचीन शिव मंदिर है, जब से चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी का निर्माण होना शुरू हुआ था, तभी से यह शिव मंदिर पहले से स्वत स्थापित है। शिव मंदिर के संरक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बड़े बुजुर्गों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 45 वर्ष बहुत पुराना शिव मंदिर स्वत स्थापित है, लगभग वर्ष 1981 से इस शिव मंदिर पर भक्तगण पूजा अर्चना करते आए है, आसपास के हजारों की आबादी के बीच बहुत श्रद्धा विश्वास के साथ बड़ी संख्या में भक्तगण आते रहते है। यह मंदिर कई वर्ष पहले जर्जर अवस्था में था, जिसका जिद्दोद्वार स्वर्गीय हरिद्वार राय जी के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है, तभी से शिव मंदिर की स्थापना वर्ष 2019 से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के रूप में लगातार मनाया जाता है। स्थानीय भक्तगणों के सहयोग शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण हो पाया है। मान्यता है कि आए हुए भक्तगणों को बहुत सुकून और आशीर्वाद मिलता है, यह सब महादेव की कृपा है कि प्रत्येक वर्ष भक्तों की भीड़ त्योहारों पर देखने को मिलता है। चाहे महिलाएं , बच्चे , युवक या बुजुर्ग हो, आए हुए सभी श्रद्धालु मिलकर त्योहारों में बड़े उत्साह के साथ बड़ी संख्या में अलग अलग धार्मिक आयोजन करते रहे है।  शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण रखरखाव के लिए एक समिति बनाई गई है , जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष के 27 फरवरी को स्थापना दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। प्रतिदिन पूजा अर्चना के साथ साथ इस शिव मंदिर पर योग्य योग गुरु द्वारा स्वस्थ रहने हेतु श्रद्धालुओं को योग भी सिखाया जाता है, यहां पर एक धार्मिक लाइब्रेरी भी जहां आप हिन्दू धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कर सकते है और सनातन संस्कार की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस शिव मंदिर के संरक्षक राकेश कुमार सिंह बबलू भैया पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष, प्रेम शंकर मिश्रा अध्यक्ष ,गौतम सिंह उपाध्यक्ष, राम स्नेही उत्तम महामंत्री, ए. के. सिंह राठौर कोषाध्यक्ष, डॉ जे.पी सिंह सदस्य सहित 22 सदस्य है, जिनके द्वारा शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण, रखरखाव और होने वाले की भंडारे की व्यवस्था की जाती है।

Post a Comment

0 Comments