Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 6/2/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा गंगानगर बंधन बैंक के पास स्थित व दरोगा का खेड़ा कॉलोनी में जनसेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई।

 माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के नेतृत्व में दरोगा खेड़ा कॉलोनी में जनसेवा कैंप का सफल आयोजन

आज दिनांक 6/2/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा गंगानगर बंधन बैंक के पास स्थित व दरोगा का खेड़ा कॉलोनी में जनसेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई

कैंप के दौरान आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के साथ-साथ आधार संशोधन का कार्य किया गया। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे युवक-युवतियों, जिनकी वोटर आईडी नहीं बनी थी, उनके नवनिर्वाचक फॉर्म भरवाए गए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें और लोकतंत्र को मजबूती मिले।


माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा कई समस्याओं का तत्काल निवारण भी कराया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी कैंप निरंतर लगाए जाते रहेंगे।

कैंप में क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments