Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर लखनऊ । विजडम वैली कॉन्वेंट स्कूल, रुचि खंड-2, शारदा नगर में रविवार को प्रथम इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कुनाल ताइक्वांडो अकादमी के

विजडम वैली में पहली इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शानदार आयोजन

138 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, सूर्या सैनिक स्कूल ने जीता प्रथम स्थान

सरोजिनी नगर लखनऊ । विजडम वैली कॉन्वेंट स्कूल, रुचि खंड-2, शारदा नगर में रविवार को प्रथम इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कुनाल ताइक्वांडो अकादमी के तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ के आठ विद्यालयों के 138 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों में प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के परिणामों में सूर्या सैनिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डेयर ताइक्वांडो अकादमी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मेजबान विजडम वैली कॉन्वेंट स्कूल, रुचि खंड तृतीय स्थान पर रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता, ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है। ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत करते हैं।

मुख्य अतिथि संजय सिंह चौहान ने विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि द्विवेदी की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर जिस तरह से विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या रश्मि द्विवेदी विशेष ध्यान दे रही हैं, वह सराहनीय है। खेलकूद की ऐसी प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित कर वह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान कर रही हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहचान बना रहा है।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करना और उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments