स्वच्छता व्यवस्था को लेकर माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता जी ने ली सुपरवाइजरों की सख्त समीक्षा बैठक
आज दिनांक 7/2/26 सरोजिनी नगर प्रथम, वार्ड संख्या 10 में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की अध्यक्षता में सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सुपरवाइजर धीरज, राकेश, संजय पांडे, विनोद साहू, हिमांशु एवं राजकुमार उपस्थित रहे। सभी सुपरवाइजरों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं एवं विषयों को बैठक में रखा
माननीय पार्षद जी ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सफाई कार्य समय से, नियमित और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपने उद्बोधन में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि स्वच्छ वार्ड ही स्वस्थ समाज की पहचान है। अधिकारी एवं कर्मचारी यदि पूरी निष्ठा से कार्य करें तो क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।
बैठक के अंत में साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।



0 Comments