Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा के तत्वावधान में भव्य स्वामी ब्रह्मानंद शैक्षणिक उन्नयन एवं सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी तथा “अवती चेतना” पत्रिका विमोचन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 लखनऊ में लोधी समाज की ऐतिहासिक संगोष्ठी, शिक्षा-संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर

आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा के तत्वावधान में भव्य स्वामी ब्रह्मानंद शैक्षणिक उन्नयन एवं सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी तथा “अवती चेतना” पत्रिका विमोचन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विपिन कुमार वर्मा ‘डेविड’, विधायक एटा सदर एवं निवर्तमान सभापति प्रतिनिहित समिति ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में माननीय बी.एल. वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, तेलंगाना के गोशामहल विधायक माननीय टी. राजा सिंह सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

विशिष्ट अतिथियों में —


माननीय हरिप्रकाश वर्मा, विधायक जलालाबाद माननीय विवेक कुमार वर्मा, विधायक बीसलपुर (पीलीभीत)


माननीय डी.सी. वर्मा, विधायक मीरगंज (बरेली)


पूर्व विधायक अनीता राजपूत (डिबाई, बुलंदशहर)पूर्व मंत्री डॉ. राजीव वर्मा (बुलंदशहर)माननीय अर्चना वर्मा, मेयर शाहजहांपुरमाननीय राजकुमार राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अहिंसा दल


जतम बन्द्र उर्फ राकेश लोधी, प्रदेश अध्यक्षश्री गुड्डू लोधी, प्रदेश उपाध्यक्षश्री विजय वर्मा


संजय लोधी उर्फ जितेंद्र लोधी, जिला अध्यक्ष लखनऊ

सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।



कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे, जिनके लिए जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि “समाज के मजबूत ढांचे की नींव शिक्षा है। प्रत्येक अभिभावक की पहली प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा होनी चाहिए।”

वहीं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठित रहने पर बल देते हुए कहा कि “जो समाज शिक्षित और संगठित नहीं होता, उसका विकास संभव नहीं है।”


तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह ने युवाओं और नारी शक्ति को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करते हुए लोधी समाज के क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “यदि अयोध्या में विवादित ढांचा न गिराया गया होता, तो श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं होता।”

साथ ही उन्होंने लोधी समाज की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि “संख्या में मजबूत होने के बावजूद लोधी समाज को संगठन और सत्ता में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल रही है।”


कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और राजनीतिक चेतना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments