Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कर तंत्र में अभूतपूर्व सुधार और संग्रहण वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह अभूतपूर्व वृद्धि, बीजेपी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सशक्त नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

कर लीकेज से सुचारू कर व्यवस्था तक’ – योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का कर संग्रहण बना सुशासन की पहचान: डॉ. राजेश्वर सिंह

उत्तर प्रदेश में कर संग्रहण में अभूतपूर्व वृद्धि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण – डॉ. राजेश्वर सिंह

भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि: योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कर राजस्व चार गुना बढ़ा – डॉ. राजेश्वर सिंह


सख्त नीतियों और डिजिटल प्रशासन ने राजस्व तंत्र को भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह बनाया – डॉ. राजेश्वर सिंह*

उत्तर प्रदेश की वित्तीय मजबूती और विकासोन्मुख नीतियाँ भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि – डॉ. राजेश्वर सिंह*


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कर तंत्र में अभूतपूर्व सुधार और संग्रहण वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह  अभूतपूर्व वृद्धि, बीजेपी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सशक्त नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।


उन्होंने सपा सरकार से तुलना करते हुए बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2012–13 में राज्य का कर राजस्व लगभग ₹54,000 करोड़ था, जो 2016–17 में बढ़कर लगभग ₹85,000 करोड़ हुआ। डॉ. सिंह ने बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक शिथिलता, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण के कारण राजस्व तंत्र में व्यापक रिसाव देखने को मिलता था। 


जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने सख्त निर्णय, पारदर्शी नीतियाँ और भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता अपनाकर राजस्व तंत्र को प्रभावी और जवाबदेह बनाया। जिसका परिणाम है कि वर्ष 2026–27 के लिए कर राजस्व का अनुमान ₹3.34 लाख करोड़ तक पहुँचने का है — जो पूर्व काल की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है। यह वृद्धि स्वतः नहीं हुई, बल्कि सख्त निर्णयों, पारदर्शी नीतियों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, बालू माफिया, बिजली चोरी और संगठित राजस्व रिसाव पर कठोर कार्रवाई ने कर तंत्र को मजबूत किया है। डिजिटल प्रणाली और कानून-आधारित प्रशासन ने कर संग्रहण को सुचारू और पारदर्शी बनाया।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश में शासन की दिशा स्पष्ट है, संरक्षणवाद से कानून व्यवस्था की ओर, भ्रष्टाचार से पारदर्शिता की ओर, और अव्यवस्था से सुशासन की ओर। बढ़ता हुआ राजस्व न केवल राज्य की वित्तीय मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह भाजपा सरकार की विकासोन्मुख नीतियों और सशक्त नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धि भी है।

Post a Comment

0 Comments