Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में (पंजी.) की लखनऊ जिला कार्यकारिणी के नवगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक एल्डिको चौराहे स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की।

लखनऊ में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल की जिला कार्यकारिणी का नवगठन, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में (पंजी.) की लखनऊ जिला कार्यकारिणी के नवगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक एल्डिको चौराहे स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से नीरज गुप्ता को जिलाध्यक्ष, यादवेंद्र प्रताप सिंह (गब्बर) को जिला वरिष्ठ महामंत्री, आशुतोष खरे को जिला महासचिव, पंकज गुप्ता (गप्पू) को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग सिंह को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं जिला उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश राजपूत (राजा), अमन कुमार एवं शेर बहादुर थापा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त अश्वनी कुमार को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इस अवसर पर संगठन के अनेकों पदाधिकारी, व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी व्यापारियों, किसानों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments