हाडाईन खेड़ा शिव मंदिर सौंदर्यीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा हुआ शुभारंभ
माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल, माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, माननीय विधायक राजेश्वर सिंह, माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, युवा नेता नीरज सिंह एवं माननीय नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा हाडाईन खेड़ा स्थित शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से धार्मिक वातावरण और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित होगा, वहीं नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामस्वरूप, भगवा प्रसाद, जमुना प्रसाद, ज्ञान सिंह, गौरव यादव, ललित यादव, अमित यादव, गंगा प्रसाद, शिव सिंह, रामाश्रय, अजय सहज, राम रौनक तथा पुजारी अजय कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।


0 Comments