विषय: ऑल इंडिया SDRF CSSR प्रतियोगिता में SDRF उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्
दिनांक 08 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक National Disaster Response Force की 8वीं बटालियन में ऑल इंडिया SDRF की CSSR (Collapsed Structure Search & Rescue) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की SDRF टीमों ने भाग लेकर आपदा राहत एवं खोज-बचाव से संबंधित अपनी दक्षता और कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीमों द्वारा भूकंप अथवा भवन ढहने जैसी आपदाओं की स्थिति में मलबे में फंसे लोगों को खोजने एवं सुरक्षित निकालने से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक अभ्यासों का प्रदर्शन किया गया। इसमें तकनीकी खोज, रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग, टीम समन्वय, त्वरित निर्णय क्षमता तथा आपदा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का मूल्यांकन किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्णा तथा एडीजी पीएसी श्री रामकृष्ण स्वर्णकार के कुशल निर्देशन में SDRF उत्तर प्रदेश की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। SDRF उत्तर प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार कमांडेंट श्री अमित कुमार, IPS एवं उनकी टीम द्वारा प्राप्त किया गया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह दिनांक 11 मार्च 2026 को Delhi Police Headquarters स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के गृह सचिव Govind Mohan मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथियों में Krishna S. Vatsa, Dinesh Kumar Aswal, Satish Golcha, Rajesh Gupta, Shatrujeet Singh Kapur, Praveer Ranjan, Sanjay Singhal, Rakesh Aggarwal, Ravi Joseph Lokku, Rajeev Verma, Robin Hibu तथा Govind Prasad Uniyal सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की महत्ता पर प्रकाश डाला गया तथा सभी SDRF टीमों के प्रयासों की सराहना की गई।
SDRF उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गौरव का विषय है तथा यह आपदा प्रबंधन एवं खोज-बचाव कार्यों में SDRF उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट क्षमता को दर्शाता है।



0 Comments