Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

लखनऊ। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के जनसेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 मार्च को “आभार दिवस” मनाया जाएगा। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनता के विश्वास, सहयोग और सहभागिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

डॉ राजेश्वर सिंह: जनसेवा के चार वर्ष पूर्ण होने पर 11 मार्च को सरोजनीनगर में मनाया जाएगा “आभार दिवस”

डॉ राजेश्वर सिंह: डिजिटल एजुकेशन, महिला सशक्तिकरण और यूथ डेवलपमेंट की नई पहलें होंगी शुरू


डॉ राजेश्वर सिंह: मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और साइकिल, युवाओं के लिए नए यूथ क्लब और स्पोर्ट्स किट्स 

डॉ राजेश्वर सिंह: Safe Sarojini Nagar और Net Zero Sarojini Nagar की दिशा में बड़े कदम

लखनऊ। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के जनसेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 मार्च को “आभार दिवस” मनाया जाएगा। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनता के विश्वास, सहयोग और सहभागिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


यह समारोह डॉ राजेश्वर सिंह के विधायक आवास, सेक्टर-K, 950, आशियाना, लखनऊ में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं विस्तार किया जाएगा, जो डॉ राजेश्वर सिंह की विकासपरक सोच और जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।


कार्यक्रम के दौरान डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 3 नए Ran Bahadur Singh (RBS) Digital Education & Youth Empowerment Centres का लोकार्पण किया जाएगा। इन केन्द्रों के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण तथा रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। डॉ राजेश्वर सिंह के प्रयासों से इससे पहले सरोजनीनगर में 14 RBS Digital Centres स्थापित किए जा चुके हैं।


महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 10 नए तारा शक्ति सिलाई केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। सरोजनीनगर में पूर्व में स्थापित 162 तारा शक्ति सिलाई केन्द्रों के माध्यम से अब तक 1700 से अधिक सिलाई मशीनें वितरित की जा चुकी हैं, जिससे अनेक महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं।


डिजिटल शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा विभिन्न विद्यालयों में Smart Classes का विस्तार किया जाएगा। अभी तक सरोजनीनगर के 43 विद्यालयों में Smart Classes स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा और नवीन शिक्षण संसाधनों का लाभ मिल रहा है।


कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में मेधावी सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें 25 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और 50 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाएगी। सरोजनीनगर में अब तक डॉ राजेश्वर सिंह के प्रयासों से 1700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है।


समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा आर.डब्ल्यू.ए में लाइब्रेरी का विस्तार निरंतर कराया जा रहा है। इस क्रम में 5 आर.डब्लू.ए में नई Libraries स्थापित की जाएंगी। सरोजनीनगर में अब तक 42 RWAs में Libraries स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे बच्चों, युवाओं और नागरिकों को पढ़ाई और ज्ञान संसाधनों तक आसान पहुँच मिल रही है।


सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा “Safe Sarojini Nagar” अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 1000 हेलमेट वितरित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और प्रत्येक परिवार सुरक्षित रहे।


पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डॉ राजेश्वर सिंह वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 100 पौधे लगाएंगे। यह पहल Net Zero Sarojini Nagar के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


इसके अतिरिक्त युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 10 नए Youth Clubs की स्थापना की जाएगी और उन्हें Sports Kits प्रदान की जाएंगी। सरोजनीनगर में अब तक 282 Sports Clubs को स्थापित कर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।


इस अवसर पर डॉ राजेश्वर सिंह विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों के साथ संवाद भी करेंगे, जिसमें सरोजनीनगर के आगामी विकास की रूपरेखा पर चर्चा होगी।


चार वर्षों की यह यात्रा जनता के विश्वास और सहयोग की शक्ति का प्रतीक है। डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर को शिक्षित, सशक्त, सुरक्षित और हरित क्षेत्र बनाने के संकल्प के साथ विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments