Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा सरोजिनी नगर क्षेत्र *पार्षद कैंप कार्यालय* में होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पार्षद गीता देवी गुप्ता के नेतृत्व में भव्य होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह संपन्न

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा सरोजिनी नगर क्षेत्र *पार्षद कैंप कार्यालय* में होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र मंत्री श्री संजय गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर फूलों की वर्षा के साथ फूलों से होली खेली गई तथा एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर सभी ने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश जी, प्रदेश मंत्री श्री शंकर लाल लोधी जी, विधान परिषद सदस्य माननीय अवनीश जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सत्य प्रकाश गुलहरे रामाशंकर त्रिपाठी जी, पार्षद के.एन सिंह, विधायक प्रतिनिधि, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम खर्कवाल, एस एन दीक्षित, सारिका शुक्ला, राजेंद्र जी, आरएसएस के अभिषेक जी, विजय प्रकाश द्विवेदी जी, मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव जी, राजेश, बाबूलाल लोधी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश जी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में सीमा यादव, रेनू विश्वकर्मा, शुभ्रा विश्वकर्मा, शतरूपा, रजनी सिंह, रेनू वर्मा, पिंकी, सीमा गुप्ता, सावित्री रंजन, राधा, बूथ अध्यक्ष पुष्पा नेगी एवं रुक्मणी जी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और होली के पावन पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया।

Post a Comment

0 Comments