लखनऊ: स्व० शिवदयाल चौरसिया की 123वीं जयंती पर पुष्पांजलि, 15 मार्च को होगा भव्य शिखर सम्मान समारोह
लखनऊ। भारतीय चौरसिया महासभा के तत्वावधान में विश्वेश्वरैया सभागार में लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की 123वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उनके सामाजिक योगदान और न्याय व्यवस्था में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि आगामी 15 मार्च को स्व० शिवदयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर भव्य जयंती समारोह, शिखर सम्मान एवं सामाजिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को शिखर सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि 15 मार्च को ही बहुजन नायक कांशीराम की जयंती भी है। इस अवसर पर समाज द्वारा उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके विचारों और कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
विजय चौरसिया ने चौरसिया समाज के साथ-साथ समान विचारधारा वाले सर्वसमाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता शिवम चौरऋषि, प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट रत्नम चौरसिया, इं० मनीष चौरसिया, दिनेश चौरसिया, अशोक कुमार, शिवम चौरसिया, अजय चौरसिया, शुभम मिश्रा, बाबूराम चौरसिया, अवधेश कुमार सहित लगभग आधा सैकड़ा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 Comments