Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

आज दिनांक 1/3/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत पंडित खेड़ा, रामदास खेड़ा, कृष्णा बिहार कॉलोनी, सेक्टर डी पंडित खेड़ा, नारायण लोक कॉलोनी एवं अमौसी क्षेत्र में बन रही नवनिर्मित सड़कों का माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड पार्षद गीता देवी गुप्ता ने विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

आज दिनांक 1/3/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत पंडित खेड़ा, रामदास खेड़ा, कृष्णा बिहार कॉलोनी, सेक्टर डी पंडित खेड़ा, नारायण लोक कॉलोनी एवं अमौसी क्षेत्र में बन रही नवनिर्मित सड़कों का माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

पार्षद जी ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता, सामग्री एवं निर्माण प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पार्षद जी ने क्षेत्रीय जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जो भी शिकायतें सामने आईं, उनका मौके पर ही समाधान कराया।

अपने उद्बोधन में पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि “क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही हमारा संकल्प है। सड़कों का निर्माण केवल सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रगति का आधार है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

क्षेत्रवासियों ने पार्षद जी के इस सक्रिय एवं जनसेवी कार्यशैली की सराहना की और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments