पंडित खेड़ा में विकास की रफ्तार तेज: पार्षद गीता देवी गुप्ता ने तीन सड़कों व नालियों का किया शिलान्यास
लखनऊ। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के पंडित खेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए आज दिनांक 16/3/26 दिन सोमवार को सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र में तीन स्थानों पर सड़क व नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह निर्माण कार्य यादव जी के मकान से जयंत गुप्ता के मकान तक, जयंत गुप्ता के मकान से अनुराग गुप्ता के मकान तक तथा अनुराग गुप्ता के मकान से प्रताप साधवानी के मकान तक कराया जाएगा। लंबे समय से लंबित इन कार्यों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
यह विकास कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, युवा नेता नीरज सिंह तथा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप यादव जी महामंत्री व मीडिया प्रभारी आनंद सेन जी उपाध्यक्ष अजय रावत जी, ब्रज किशोर, प्रदीप मिश्रा, गोपाल शुक्ला, अमित कुमार, प्रीति तिवारी, रविंद्र कौर, सुमन शुक्ला, लवलेश मौर्य, प्रदीप, रामगोपाल, रतनलाल, सुमित, जसवीर सिंह, लक्ष्मण, आकाश गुप्ता, जयंती सेनगुप्ता, मुदित कुमार गुप्ता, अनुराग, मुनित, अनूप त्रिवेदी, राजेंद्र, सत्यनारायण प्रजापति, विशाल शर्मा, विकास यादव, पंकज चौबे, कुंदन, राहुल दीक्षित और आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि पंडित खेड़ा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली निर्माण से क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जलभराव व आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों ने भी लंबे समय से लंबित सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। लोगों का कहना है कि इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

0 Comments