Ticker

6/recent/ticker-posts

अयोध्या/लखनऊ, 19 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति की उपस्थिति में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री

 मोहन मेहरोत्रा


अयोध्या/लखनऊ, 19 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना की। इस अवसर पर राष्ट्रपति की उपस्थिति में गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सबसे पहले प्रदेशवासियों को भारतीय नवसंवत्सर की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयू मैया अयोध्या धाम को पवित्र करते हुए अपने निर्मल जल से पूरे क्षेत्र को पवित्र करती हैं। रामराज्य की अनुभूति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में युद्ध चल रहे हैं और हम श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कार्यक्रम में सहभागी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वर्तमान पीढ़ी की प्रशंसा की और कहा कि यह पीढ़ी नववर्ष पर ऐसे किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर नहीं जाती, जहां सनातन के विरोध में कोई कार्य हो रहा है। वह नए वर्ष पर परिवार के साथ मंदिर जाती है।

हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चा भारतीय आदित्य नाथ


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व-मार्गदर्शन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन, श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, रामदरबार के पवित्र विग्रह की स्थापना, ध्वजा आरोहण और आज श्रीराम यंत्र की स्थापना का कार्यक्रम हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को आनंद से विभोर कर देता है और यही भारत की आस्था है। 

राम मंदिर को अंधविश्वास बताने वाले सत्ता बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा, कहा कि आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था। इसे अपमानित करने वाले वही लोग हैं, जो सत्ता बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे। नोएडा न जाना उनके लिए अंधविश्वास नहीं था, लेकिन राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, कृष्ण-कन्हैया के मथुरा-वृंदावन की बात करना अंधविश्वास का पर्याय था। लेकिन जो आस्था 500 वर्ष तक निरंतर बनी रही, संघर्षों का मुकाबला करती रही, वह न रुकी, न डिगी और न झुकी। आस्था को अपमानित करने वाली सत्ता के खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी रहा। अंततः वह दिन आया, जब अयोध्या इस रूप में सबके सामने है। 

श्रीराम मंदिर भारत के राष्ट्र मंदिर का बना प्रतीक

सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भारत के राष्ट्र मंदिर का प्रतीक बन गया है। यह रामराज्य की आधारशिला भी है। दुनिया में तमाम युद्ध चल रहे हैं, अव्यवस्था, आर्थिक अराजकता, भय-आतंक है और अयोध्याधाम में हजारों की संख्या में उपस्थित हम लोग भयमुक्त होकर राष्ट्रपति जी के अभिवादन और श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम में सहभागी बनकर रामराज्य की अनुभूति कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि भारत इसलिए भारत बना है, क्योंकि इसे ऋषि-मुनियों की तपस्या, अन्नदाता किसानों के परिश्रम, कारीगरों की उद्यमिता और भारत की आस्था ने सदैव ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में बनाए रखा। श्रीराम जन्मभूमि यज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ जुड़कर न केवल प्रदेशवासी, बल्कि देश-दुनिया के सनातन धर्मावलंबी के मन में भी आनंद की अनुभूति हो रही है। 2025 में 156 करोड़ श्रद्धालु आए उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2025 में 156 करोड़ श्रद्धालु-पर्यटक धार्मिक व आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा करने उत्तर प्रदेश आए। अयोध्या, काशी, प्रयागराज महाकुम्भ, मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने जितने लोग आए, उतनी आबादी कई देशों की नहीं है। यह नया और बदलता भारत है। वर्तमान पीढ़ी अब दिग्भ्रमित नहीं है, वह सही दिशा में जा रही है। वह नए वर्ष पर परिवार के साथ मंदिर जाती है। लोग किसी ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर नहीं जाते, जहां सनातन के विरोध में कोई कार्य हो रहा है।

सीएम योगी ने बलिदान देने वाले रामभक्तों, संतों को किया नमन सीएम ने राम मंदिर निर्माण यज्ञ में योगदान देने वाले संतों, रामभक्तों, कारीगरों/श्रमिकों का अभिनंदन किया। उन्होंने आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले रामभक्तों के साथ ही संतों व दिवंगत विहिप नेता अशोक सिंहल आदि को नमन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया।

इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मां अमृतानंदमयी (अम्मा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भैया जी, श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले कारीगरों के पारिवारिक सदस्यों समेत हजारों रामभक्त मौजूद रहे।


➡️➡️➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट2 ➡️➡️➡️➡️


➡लखनऊ-उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पत्नी नम्रता पाठक के साथ पूजा-अर्चना की


➡दिल्ली- विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी, बीजेपी ने 4 राज्यों की 5 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान, गोवा, नागालैंड, कर्नाटक और त्रिपुरा शामिल


➡चंदौली- निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, कई मजदूर घायल, ठेकेदार फरार, बनौली खुर्द के पास मामला


➡मुरादाबाद- प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष में मारपीट, लात-घूंसे चले, पुलिस और ब्लॉक अधिकारियों की जांच, भगतपुर टांडा थाना


➡सहारनपुर- टिन शेड में दबकर 2 की मौत, 41 सेकंड का CCTV वीडियो आया, आंधी-बारिश में हादसा, सरसावा नकुड़ रोड


➡कन्नौज- दोस्त ने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला, किशोर की गर्दन कट गई, हालत गंभीर, तिर्वा कोतवाली


➡झांसी- खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नाकाम, गोरा मछिया सुपर डस्ट जोन, क्रेशर संचालक अजय दुबे पर प्रशासन मेहरबान, डस्ट से राहगीरों का सांस लेना दूभर


➡बागपत- केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, सुबह 11 बजे बागपत पहुंचे


➡हरिद्वार- मनसा देवी और माया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पूजा-अर्चना, विशेष हवन और भोग


➡देहरादून- गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, QRT टीम ने 32 घरेलू सिलेंडर बरामद, 16 एजेंसियों का औचक निरीक्षण, सख्त कार्रवाई की चेतावनी


➡देहरादून- कुंभ 2027 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने लंबित आदेश जल्द जारी करने के निर्देश, चंडीदेवी-मनसा देवी कार्य प्राथमिकता


➡हरिद्वार- सिडकुल थाने में पूछताछ के दौरान भिड़े दो पक्ष, 5 गिरफ्तार


➡देहरादून- राज्य आंदोलनकारियों ने सचिवालय का कूच किया, समस्याओं का समाधान न होने से सड़क पर प्रदर्शन


➡बरेली- छात्रा से ट्यूशन टीचर नीलेश गुर्जर ने अश्लील हरकत, वीडियो बनाया, टीचर गिरफ्तार, फरीदपुर थाना


➡देहरादून- LPG गैस एजेंसियों को DM का आदेश, होम डिलीवरी सुनिश्चित करें, कालाबाजारी पर कार्रवाई


➡देहरादून- PWD सचिव पंकज पांडे ने सड़क खुदाई का निरीक्षण, तय समय में मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश


➡देहरादून- सरकारी विभागों के 130 करोड़ बिजली बिल बकाया, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम और नगर पंचायत शामिल, बिजली कटौती की चेतावनी


➡मिर्जापुर- DM निर्देश के बावजूद डग्गामार बसें जिले में बरकरार, हर रूट पर हावी, ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी कार्रवाई नहीं


➡दिल्ली- PWD बिल्डिंग में आग, 12वीं मंजिल पर लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर, सेल्स टैक्स दफ्तर में लगी आग


➡लखनऊ- ऐशबाग ईदगाह में ईद का चांद देखा जाएगा, मुस्लिम धर्मगुरु दूरबीन से करेंगे निरीक्षण, शिया-सुन्नी चांद कमेटियां करेंगी आधिकारिक एलान


➡लखनऊ- इटौंजा के मां अस्पताल का कारनामा, मासूम आविश को 3 दिन तक डेंगू पॉजिटिव बताया, 16 हजार रुपये वसूले गए, सरकारी जांच में रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल को नोटिस


➡लखनऊ- गैस किल्लत से जूझ रहे वासी, सुबह 6 बजे से लाइन, मैनुअल बुकिंग की दिक्कत, कोयले के चूल्हे पर खाना, होटल और रेस्टोरेंट बंद, 15 हजार दुकानों पर असर, कालाबाजारी


➡लखनऊ- सांसद संजय सिंह का बयान, 3 अप्रैल से 7 दिन की पद यात्रा, 100 KM, आगरा-हाथरस-मथुरा में सभा, सिलेंडर की लाइन में बुजुर्ग की मौत का जिक्र, 7-7 हजार में सिलेंडर ब्लैक


➡मेरठ- जिला अस्पताल में 4 दिन से एलपीजी नहीं, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना, ठेकेदार और अफसरों की अनदेखी, पीएल शर्मा जिला अस्पताल मामला


➡अलीगढ़- सराय हकीम में BJP गुटों की फायरिंग का वीडियो वायरल, 12-15 राउंड फायरिंग, 13 भाजपाई जेल भेजे गए, थाना बन्ना देवी


➡औरैया- भर्ती परीक्षा में “घूसखोर पंडित” शब्द पर नाराजगी, ब्राह्मण समाज में आक्रोश, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने विरोध, ज्ञापन डीएम को सौंपा


➡सीतापुर- दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं-पुरुषों से अभद्रता, शराब पीकर विवाद, 7 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर, मिश्रिख कोतवाली


➡अमेठी- विद्युत विभाग की लापरवाही, महीनों से लटक रही मेन लाइन की केबल, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, जामों विद्युत उपकेंद्र मामला


➡मैनपुरी- दबंगों ने पीड़िता से करोड़ों की धोखाधड़ी, प्लॉट दिखाकर सरकारी जमीन का बैनामा कराया, जान से मारने की धमकी, थाना भोंगाव, आलीपुर गांव


➡कानपुर- क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस ने 50 किलो गांजा सहित महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, बाहरी राज्यों से सप्लाई


➡अम्बेडकरनगर- पुलिस ने 125 मोबाइल बरामद, कीमत 25 लाख रुपये, मोबाइल रिकवरी सेल ने आरोपियों से कब्जा कराया


➡दिल्ली- राहुल गांधी का पोस्ट, उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की कीमत चुकाई, खून-खराबा BJP की साजिश, जनता को बहकावे में नहीं आने की अपील


➡अमरोहा- गैस की किल्लत स्कूलों तक, मिड डे मील का खाना नहीं बन रहा, रसोइया ने चूल्हे पर खाना बनाने का दर्द बताया, धनौरा-बछरायूं क्षेत्र


➡सिद्धार्थनगर- भवानीगंज, जलालपुर में आग, छप्पर के मकान में लगी आग, 3 लोग गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान


➡मुज़फ्फरनगर- फोटो स्टेट के पैसे को लेकर खुनी संघर्ष, दोनों पक्षों में लात-घूंसे, 4 युवक और 1 महिला घायल, रामपुरी थाना


➡बरेली- दुकान में फांसी लगाकर व्यापारी ने सुसाइड, पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप, नबाबगंज गंगवार कॉलोनी


➡अयोध्या- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से रवाना


➡गाजियाबाद- युवक ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी, घर में मां मृत मिली, पत्नी-बेटा गौर सिटी में, महागुनपुरम सोसाइटी


➡मेरठ- दबंगों ने व्यापारी और परिवार पर जानलेवा हमला, किराना व्यापारी पीटा गया, फोजन नाम की महिला भी शामिल, CCTV में कैद, लिसाड़ी गेट थाना

Post a Comment

0 Comments