Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, प्रो शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट, एस. एस. हॉस्पिटल, माय भारत (खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं काव्योम फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित युवा खेल महोत्सव 2.0 द्वारा आयोजित मैराथन के मुख्य अतिथि

उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, प्रो शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट, एस. एस. हॉस्पिटल, माय भारत (खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं काव्योम फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित युवा खेल महोत्सव 2.0 द्वारा आयोजित मैराथन के मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह मा सदस्य विधान परिषद, श्री दुर्गेश त्रिपाठी, प्रो मंजुला उपाध्याय अध्यक्ष प्रो शारदा प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट, श्री विकास सिंह उप निदेशक मेरा भारत (खेल मंत्रायल भारत सरकार), श्री योगेश तिवारी उपाध्यक्ष उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, श्री गिरीश तिवारी सलाहकार उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, कार्यक्रम की संयोजिका प्रो सीमा पाण्डेय, सह संयोजक डॉ रमेश त्रिपाठी जी ने मैराथन का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर किया

समापन व पुरस्कार वितरण

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि डॉ चंद्र भूषण त्रिपाठी आईएएस पीसीएफ, डॉ टी पी सिंह संस्थापक एस एस हॉस्पिटल, श्रीमती रितु सुहास डायरेक्टर अर्बन सेंटर,अभिषेक कौशिक,अशोक तिवारी, डॉ अन्विता वर्मा,प्रांत समरसता प्रमुख (आर एस एस) राजकिशोर,क्षेत्र प्रचारिका शशि जी,एस एस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी मिया बाय तनिष्क के श्री सुशील तिवारी राजमणि तिवारी, राहुल मिश्र जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बोलते हुए श्री दानिश आजाद ने कहा कि खेल और संस्कृति से विद्यार्थियों व युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की भावना विकसित होती है। केंद्र की भारत सरकार व प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही है।काव्योम फाउंडेशन के अध्यक्ष कौन्तेय जय, सचिव अनमोल, योगेश तिवारी "विकास '' उपाध्यक्ष उत्तिष्ठ सेवा संस्थान उपस्थित रहे।

क्रिकेट के फाइनल मैच में बी बी डी यूनिवर्सिटी ने महर्षि विश्वविद्यालय की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और संस्था की ओर से प्रथम विजेता ने 11,000 की नकद राशि प्राप्त की, वहीं दूसरी टीम को 5500 रुपए का नकद राशि व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। पुरुष वर्ग मैराथन में प्रथम पुरस्कार अभिषेक, द्वितीय रवि, तृतीय सूरज पाल, चतुर्थ अरुण, पंचम शोभाराम, महिला वर्ग में प्रथम रूबी, द्वितीय मोहिनी यादव, तृतीय मोहिनी, चतुर्थ तनप्रीत कौर, पंचम ललिता वर्मा को क्रमशः 5000,3000,2000,1000,1000 नकद राशि मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं कबड्डी में पुरुष वर्ग से भाषा विश्वविद्यालय को प्रथम व रामस्वरूप यूनिवर्सिटी को द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग कबड्डी में प्रथम नवयुग महाविद्यालय को 3500,द्वितीय आई टी पी कॉलेज की टीम को नकद 1500 प्रशस्ति पत्र, मेडल प्रदान किया गया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो मंजुला उपाध्याय जी ने व संचालन विशाल शुक्ल ने किया, युवा खेल महोत्सव में कुल 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने 16 जिलों से प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments