एनडीए-सीडीएस अभ्यर्थियों के लिए 38 केंद्रों पर मेगा मॉक टेस्ट, हजारों छात्रों ने लिया हिस्सा
लखनऊ। राजधानी में डिफेंस तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी पहल सामने आई है। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में रविवार को सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी द्वारा एनडीए व सीडीएस अभ्यर्थियों के लिए “मॉक टेस्ट 2.0” का भव्य आयोजन किया गया। यह परीक्षा देशभर के 38 सेंटरों पर एक साथ आयोजित हुई, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
यह मॉक टेस्ट लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की स्मृति में आयोजित किया गया, जिससे युवाओं में देश सेवा की भावना और भी मजबूत हुई।
संस्थान के चेयरमैन शिशिर दीक्षित ने बताया कि यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ देहरादून, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहर शामिल रहे।
12 अप्रैल की परीक्षा की तैयारी को मिलेगा बल
यह मॉक टेस्ट आगामी 12 अप्रैल को होने वाली एनडीए-सीडीएस परीक्षा को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया, जिससे अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके और उनका आत्मविश्वास बढ़े।
छात्रों को मिला रियल एग्जाम अनुभव
मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी का आंकलन किया और समय प्रबंधन व परीक्षा रणनीति को मजबूत करने का मौका मिला।

0 Comments