सहसेवीर बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, महापौर सहित कई दिग्गज पहुंचे
आलमबाग के कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित सहसेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार को शनि देव स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री नीलवर्णंम संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और हवन के साथ हुई। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
इस खास मौके पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिरकत कर आयोजन की सराहना की। साथ ही राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान समेत कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई। आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का दिखा अद्भुत संगम, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

0 Comments